VIRAL VIDEO - दतिया में पुलिस की बार डांसरों के साथ प्राइवेट पार्टी

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश का एक वीडियो पूरे देश में वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कारण केवल मध्य प्रदेश पुलिस ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भी टारगेट किया जा रहा है क्योंकि गृह मंत्रालय भी डॉक्टर मोहन यादव के पास ही है। यह वीडियो एक प्राइवेट पार्टी का है। इसमें कुछ पुलिस वाले बार डांसरों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

वीडियो में एएसआई संजीव गौड़ का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है

बताया जा रहा है कि यह वीडियो दतिया जिले का है। जो कैंपस दिखाई दे रहा है, वह शायद पुलिस का रेजिडेंस है। यहां पर जम कर मस्ती हो रही है। लड़कियां डांस कर रही हैं। पुलिस वाले उनके साथ झूम रहे हैं। दतिया की लोकल मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार वीडियो में एएसआई संजीव गौड़ दो महिलाओं के साथ फिल्मी गानों पर अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो दिनांक 2 सितंबर का है। स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि, सबको पता था वीडियो बन रहा है। सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक राहुल बौद्ध की बर्थडे पार्टी एक होटल में रखी गई थी। इस दौरान 2 बार डांसर्स को भी बुलाया गया था। सामने आए वीडियो में एएसआई संजीव गौड़ और कुछ अन्य युवक दोनों महिलाओं के साथ फिल्मी गानों पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

हालांकि पुलिस की तरफ से कंफर्म नहीं हुआ है लेकिन लोकल मीडिया में न्यूज़ फ्लैश हुई है कि, दतिया एसपी ने फौरन कार्रवाई करते हुए एएसआई संजीव गौड़ और आरक्षक राहुल बौद्ध को सस्पेंड कर दिया है। एसपी सूरज वर्मा ने कहा- पुलिस विभाग की छवि खराब करने वाले किसी भी व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वीडियो इस समाचार के साथ प्रदर्शित नहीं कर सकते। आप चाहे तो यहां क्लिक करके देख सकते हैं। नीचे दिए गए सोशल मीडिया बटंस का उपयोग करते हुए, कृपया इस मामले में आपकी प्रतिक्रिया व्यक्त कीजिए। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!