मोदी को भारत का नया भगवान बनाने की योजना: दिग्विजय सिंह

भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने खुलासा किया है कि मोदी की पीआर कंपनी एप्को ने ही 'हर हर मोदी' का नारा दिया था। सनद रहे कि इसपर विवाद के बाद भाजपा का कहना था कि यह कार्यकर्ताओं की अपनी प्रतिक्रिया थी।

श्री सिंह ने कहा कि मोदी के मैनेजर्स उन्हें भारत का नया भगवान बनाना चाहते हैं। यह हिन्दुओं का अपमान है। उन्होंने एक भविष्यवाणी भी की। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का अगला टारगेट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह होंगे।

दिग्विजय ने कहा कि यह मोदी की वर्किंग स्टाइल है कि जो उनके साथ रहते हैं, वे उन्हें ही टारगेट बनाते हैं। पहले उन्होंने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को टारगेट किया और अगली बारी राजनाथ सिंह की है। रविवार देर शाम राजधानी पहुंचे दिग्विजय ने पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मोदी की पीआर कंपनी एप्को ने ही हर-हर मोदी का नारा दिया था जो उन्हें ईश्वर बनाना चाहती है। यह हिंदुओं का अपमान है।

संघ परिवार को आज से पहले इसका ध्यान क्यों नहीं आया। दिग्विजय ने कहा कि यदि पार्टी कहेगी तो वे वाराणसी से मोदी के खिलाफ लड़ने का तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सुषमा को विदिशा से उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह कड़ी टक्कर देंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता और भोपाल से सांसद कैलाश जोशी द्वारा भोपाल सीट के लिए करोड़ मांगने के कथित घटनाक्रम पर दिग्विजय ने कहा कि उन्होंने भांग पीकर यह बात कही होगी।

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!