भोपाल। सागर लोकसभा सीट से भाजपा के टिकिटार्थी मुकेश जैन ढाना अपनी ही पार्टी के हाईकमान से नाराज हैं। उनका कहना है कि हम 16 लाख वोटर्स हैं, बीजेपी को वोट देते आए हैं फिर भी जैन समाज को एक भी टिकिट नहीं मिला। ये गलत बात है।
मुकेश जैन ढाना ने अपनी एफबी पर अपडेट किया है कि:—
मित्रो नमस्कार, एक बार फिर मन बेचैन है इस बार फिर किस्मत मेरी ''दगा'' दे गई | सागर लोकसभा से भाजपा से टिकिट माँगा था,पिछले 27 वर्षों से पार्टी का कार्यकर्ता हूँ | इस बार कुछ ज्यादा अपेक्षा कर ली थी मैंने परन्तु ईश्वर को मंजूर नहीं था|
भाजपा ने उम्मीदवारो के चयन में जैनों की भारी उपेक्षा की है पूरे देश में एक भी सीट किसी जैन समाज के भाजपा नेता को नहीं दी है| जबकि जैन समाज भाजपा का स्थाई वोट बैंक है एवं जैन व्यापारी बीजेपी के पक्ष में वोटो को तब्दील भी करते है | मुझे या किसी जैन को सागर टिकिट न देने का कारण तो पता जरुर करना होगा | मप्र में 15-16 लाख जैन वोटर है| अब हम सब कैसे कह पायेगे की भाजपा बनियों की पार्टी है।