मैं अपनी सीधी नहीं छोडूंगा: अजय सिंह दिल्ली रवाना

shailendra gupta
भोपाल। सीधी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को सतना सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलों के बीच सिंह मंगलवार की शाम दिल्ली रवाना हो गए।

बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है, जिसमें प्रदेश के शेष 7 सीटों के अलावा भिण्ड से नए उम्मीदवार के नाम की घोषणा हो सकती है। मंगलवार को अनौपचारिक बातचीत में अजय सिंह ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें सतना से उम्मीदवार बनाती है तो वह टिकट वापस कर देंगे।

संभवत: वे बुधवार को नई दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेताओं के सामने अपना पक्ष रखेंगे। सिंह ने कहा कि सतना से वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। यदि वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी सीटें बदलते हैं, तो वे भी सतना से लड़ने के लिए तैयार हैं। एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि इंद्रजीत पटेल को सीधी की बजाए सतना से उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए था। सतना में पटेल समुदाय के वोटों की संख्या भी काफी अधिक है जबकि सीधी में इनकी संख्या नगण्य है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!