राजधानी में मिलेगा मु्फ्त पानी !

shailendra gupta
भोपाल। राजधानी में रोज मुफ्त पानी सप्लाई का प्रस्ताव नगर निगम ने मंगलवार को शासन को भेज दिया। अब शासन तय करेगा कि शहर को मुफ्त पानी मिले या नहीं।

प्रस्ताव को निगमायुक्त विशेष गढ़पाले ने शासन को भेजा है। प्रस्ताव में घरेलू कनेक्शनों पर पानी मुफ्त देने का जिक्र है। साथ ही योजना से निगम पर पड़ने वाले भार की बात भी कही गई है।

वर्तमान में प्रति कनेक्शन निगम 180 रुपए महीना जल दर वसूल रहा है। शहर में लगभग 3 लाख जलदर खाते हैं। इन पर पानी सप्लाई के लिए निगम सालाना करीब 80 करोड़ रुपए खर्च करता है। वसूली लगभग 2 करोड़ रुपए की होती है।

शहर में करीब 35 एमजीडी पानी रोजाना सप्लाई होता है। आयुक्त नगर निगम विशेष गढ़पाले ने बताया कि निगम परिषद के मुफ्त और रोजाना पानी के प्रस्ताव को शासन को भेज दिया है। इस पर अब शासन निर्णय लेगा।

तीन गुना महंगा हुआ था पानी

शहर में मार्च 2010 तक निगम 60 रुपए महीना की दर पर पानी सप्लाई करता था। महापौर परिषद और निगम प्रशासन ने बढ़ाकर 300 रुपए महीना कर दिया। कांग्रेसी पार्षदों ने विरोध किया। बाद में जलदर 60 से बढ़ा कर 180 रुपए करने सहमति बनी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!