संविदा शिक्षक वर्ग 1 में भविष्य बिगाड़ू शिक्षकों की भर्ती कर रहा है शासन

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन संविदा शिक्षक वर्ग 1 राजनीति शास्त्र की भर्ती में भविष्य बिगाड़ू शिक्षकों की भर्ती कर रहा है। ऐसे अभ्यर्थियों को शिक्षक बनाया जा रहा है जिन्होंने प्रश्नों के गलत उत्तर दिए, बावजूद इसके उन्हें भर्ती किया जा रहा है।

योग्य अभ्यर्थियों के स्थान पर अयोग्य अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाता यह खुलाखत उमरिया से मनीषा सिंह ने भोपाल समाचार की ओर प्रेषित किया है। उन्होंने अपनी पूरी बात तर्कसंगत तरीके से प्रस्तुत की है, परंतु उनका यह खुलासा कई वरिष्ठ अधिकारियों की योग्यता पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। देखना रोचक होगा कि क्या वरिष्ठ अधिकारीगण अपनी गलती को सुधारने की हिम्मत दिखा पाते हैं या सचमुच भविष्य बिगाडू अभ्यर्थियों को नौकरी दे देंगे।
पढ़िए मनीषा सिंह का यह खुलखत उन्हीं के शब्दों में:—


सेवा में,
संपादक महोदय,
भोपाल समाचार

विषयः- व्यापम द्वारा संविदा शाला शिक्षक वर्ग-1 विषय राजनीतिशास्त्र के प्रश्नों के उत्तर गलत देने के बावजूद    नई भर्ती के संबंध में ।

महोदय,
संविदा शाला शिक्षक वर्ग-1 विषय राजनीतिशास्त्र के प्रश्नों के उत्तर गलत देने के बावजूद भर्ती हुए संविदा शिक्षकों को हटाने या जाॅच कराने की जगह एम.पी.आॅनलाइन में पुनः भर्ती की जा रही है। जबकि पहले भी दो बार 10 गलत प्रश्न एवं उनके उत्तरों का प्रकाशन भोपाल समाचार में किया जा चुका है परंतु शासन ऐसे भविष्य बिगाड़ू शिक्षकों को भर्ती कर ली, और उन्हीं दस प्रश्नों के गलत उत्तर दिये अभ्यर्थियों को जो प्रतीक्षा सूची में होगें फिर भर्ती करने जा रही है।

पीएमटी परीक्षा फर्जीबाड़ा तो खूब खोला जा रहा है, परंतु संविदा शिक्षक वर्ग एक खासकर राजनीतिषास्त्र का प्रश्न पत्र का उत्तर क्यों नहीं खोला जा रहा है, भर्ती चालू है।
1) प्रश्न क्र.115- स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है किसने कहा - का सही उत्तर बालगंगाधर तिलक (डी)होता है, परंतु माॅडल आन्सर में आप्शन (ए) गोपालकृष्ण गोखले दिया है।

2)प्रश्न क्र.116- महात्मा गाॅधी द्वारा अपनाया गया सत्याग्रह का सिद्धान्त:- का सही उत्तर हिंसा को अहिंसा के द्वारा रोकने का हथियार (डी) होता है , परंतु माॅडल आन्सर में आप्शन (बी) लोगों की भागीदारी का तरीका दिया है।

3) प्रश्न क्र.134:-राष्ट्र संघ में सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यों की संख्या- 15(ए)सही है माॅडल आन्सर के आप्शन में (डी) 10 दिया है ।

4) प्रश्न क्र. 135-राष्ट्र संघ की महासभा में सदस्य राष्ट्रों की संख्या है- 193 (डी) सही है, माॅडल आन्सर के आप्शन में (ए)दिया है ।

5)प्रश्न क्र.140 :- एक बढि़या प्रशासक के काम के लिए किसका होना आवश्यक है: सही उत्तर (ए) है माॅडल आन्सर के आप्शन में (बी)पत्रकार दिया गया है।

6) प्रश्न क्र.98:-मुख्यमंत्री होता है - सही उत्तर (बी)राज्य का मुखिया है, माॅडल आन्सर में (ए) सरकार का मुखिया दिया है।

7) प्रश्न क्र.59:-  निम्न में से कौन अर्थषास्त्र से जुड़ा है, सही उत्तर एडम स्मिथ है, जबकि (ए) है, माॅडल आन्सर में आप्शन(बी) कार्लमार्क्स दिया है।

8) प्रश्न क्र.92:- लोकसभा में मनोनीत सदस्यों की गिनती है प्रश्न पूर्णतः गलत है, निरस्त किये जाने योग्य है, क्योंकि राज्यसभा 12 सदस्यों को मनोनीत करता है, जिसमें दो एंग्लो इंडियन है। लोकसभा नहीं।

9) प्रश्न क्र.116:- मार्क्सवाद के अनुसार इतिहास एक उपज है:- सहीं उत्तर (डी) कोई भी नहीं है, माॅडल आन्सर में आप्शन (सी) पदार्थ शक्ति दिया है।

10) इसी तरह विश्व में राजतंत्रीय शासन नहीं है। फिर भी उत्तर में यूके दिया है।

इस तरह और बहुत से प्रश्न होगें जिनकी जाॅच करायी जानी चाहिए एवं 2011 में भर्ती शिक्षकों को तुरंत हटाने की कार्यवाही की जानी चाहिए परंतु ऐसा नहीं हो रहा है। जनतंत्र में जनता की सुनी जाती है, परंतु यहाॅ तो प्रकाशन के बावजूद भी जनता की कोई नहीं सुन रहा है।

इस परीक्षा में भाग लिए अभ्यर्थियों के अभी तक न्यायालय की शरण में नहीं गए हैं शायद इसीलिए संज्ञान में लाए जाने के बाद भी भर्तियां निरस्त नहीं हुईं ना ही नई भर्ती में रोक लग रही है।

भवदीय
मनीषा सिंह
वार्ड नं.2,बिरसिंहपुरपाली
जिला- उमरिया (म0प्र0)
मोबाइल नं 9617618990

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!