कर्नाटक की लड़की को भिंड में छोड़कर भाग गया प्रेमी युवक

shailendra gupta
भोपाल। खबर मध्यप्रदेश के भिंड जिले से आ रही है। वो घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ जिंदगी बिताने के लिए यहां आई थी। प्रेमी ने यहां एक किराए का मकान लिया, कई दिनों तक यौन संबंध बनाए और अचानक गायब हो गया।

नगर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द सिंह तोमर के मुताबिक कर्नाटक के विरवा पश्चिम विरला कोटा निवासी 23 वर्षीय लडकी को कर्नाटक का ही रहने वाला इब्राहम पेंडारी नामक युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ भिण्ड ले आया था। यहां उसने किराए के मकान में लडकी को रखकर उसका दैहिक शोषण किया।

दो दिन पूर्व इब्राहम बिना बताये लडकी को अकेला छोडकर भाग गया। पीडिता ने कल कोतवाली थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर इब्राहम के’ खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!