स्वास्थ्य विभाग में नौकरियां

shailendra gupta
भोपाल। राज्य सरकार द्वारा आमजन को गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में प्रदेश व्यापी अभियान चलाकर प्रत्येक स्तर पर तकनीकी तथा गैर तकनीकी स्वास्थ्य अमले की नियुक्तियां भी बड़े पैमाने पर की जा रही हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस वर्ष स्वीकृत विभिन्न संवर्ग के कुल 16 हजार 172 पद के विरुद्ध अब तक कुल 11 हजार 398 नियुक्तियां की जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्र ने बताया कि सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा विभिन्न विभागों को 100 दिवसीय कार्य योजना तैयार कर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विगत एक वर्ष से विभिन्न स्तर के रिक्त पदों पर पूर्ति के लिए एम.पी.ऑनलाईन के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया आरंभ है। इस प्रक्रिया में विभिन्न संवर्गो में राज्य, संभाग, जिला और विकासखंड स्तर पर नियुक्तियां की गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!