विश्वास सारंग की आभार पदयात्रा शुरू

shailendra gupta
भोपाल। नरेला विधायक विश्वास सारंग अपनी पदयात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को वार्ड 39 में मतदाताओं का आभार मानने घर घर पहुॅचे। पदयात्रा की शुरूआत में उन्होंने वार्ड के बाग दिलकुशा में एक बड़े जनसमूह को सम्बोधित किया। सारंग ने अपनी ऐतिहासिक जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों की जीत बताया।

उन्होंने कहा जनता ने उन्हें पहले से भी ज्यादा स्नेह और प्यार देकर भारी जनमत देकर नवाजा है। इसलिए जनता की सेवा की लिए उनकी जिम्मेदारी अब और ज्यादा बनती  है, और बढ़ी हुई जिम्मेदारी के लिए वह मेरे सपनों का नरेला बनाने पर कार्य कर रहे हैं। इसके तहत वह क्षेत्र की जनता से लिखित सुझाव ले रहे हैं। प्रत्येक वार्ड के सर्वश्रेष्ठ तीन सुझावों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

उन्होंने ने जनता से अपील की कि जिस तरह आपने नरेला में कमल खिलाया है, मध्यप्रदेश में कमल खिलाया है, उसी तरह आने वाले लोकसभा चुनावों में देश में भी कमल खिलाऐं, और  नरेन्द्रभाई मोदी को प्रधानमन्त्री बनाऐं। इसके लिए एक वोट एक नोट अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता कलश लेकर साथ चल रहे थे। लोगों ने कलश में भी काफी उत्साह के साथ नोट डालकर अभियान को भरपूर समर्थन दिया।

वार्ड 39 में भारी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग रहते हैं । मोदी जी देष के प्रधानमन्त्री बनें, विधायक की इस बात पर लोगों ने उमंग और उत्साह के साथ उनका समर्थन किया । मोदी के लिए इस समुदाय में यहां काफी उत्साह देखा गया । पदयात्रा के दौरान घर घर दस्तक देकर आभार मानने पहुॅंचे विधायक के साथ भारी संख्या में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता साथ थे । प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष सूर्यकान्त गुप्ता, महामंत्री अषोक वाणी, देषराज सिंह, गीता माली दिलीप अहिरवार, प्रवीण पाटिल, संजय यादव, डाॅ. रेहान, षाहिद भाई, श्रीमती सुनीता सुड़ेले, विक्रमजीत सिंह, आषीष सोनी, प्रिंस चैहान, अरविन्द षाक्या, राहुल सिसोदिया, विकास चैहान, दानिष मन्सूर, आरिफ भाई तथा नितिन पाठक आदि थे।

गुरूवार का कार्यक्रम: गुरूवार दिनांक 30 जनवरी को करोंद के वार्ड 68 में बड़वई से पदयात्रा पुनः षुरू होगी ।

राजीव चतुर्वेदी
मीडिया प्रभारी
विधायक कार्यालय, नरेला
सम्पर्क: 09303137300



भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!