भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अध्यापक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भगवती प्रसाद श्रोती ने बताया कि प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की वृहद बैठक लेनार्ड पब्लिक स्कूल, जबलपुर में आयोजित की गई है।
भगवती प्रसाद श्रोती ने बताया कि लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में इस बैठक में प्रकोष्ठ की रणनीति एवं व्यूह रचना पर विस्तृत विचार विमर्ष एवं चर्चा की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक नरेन्द्र सिंह, लखनऊ विष्वविद्यालय के प्रो. डाॅ. अनिल शुक्ला, छत्तीसगढ़ षिक्षा आयोग के अध्यक्ष चन्द्रभूषण शर्मा एवं मध्यप्रदेष शासन के राज्यमंत्री डाॅ. शरद जैन भी भाग लेंगे और अध्यापक प्रकोष्ठ की भूमिका को प्रभावी बनाने के लिये मार्गदर्षन देंगे।