सज्जन ने दिग्गी को बताया भाजपा का दोस्त

shailendra gupta
भोपाल। देवास सांसद सज्जन वर्मा के दि​ग्गी पर हमले कम नहीं हो रहे हैं। राज्यसभा मामले में आपत्ति उठाने के बाद सज्जन वर्मा ने ताजा बयान में दिग्विजय सिंह को भाजपा का दोस्त करार दिया है। उन्होंने हाईकमान कॉल डीटेल्स निकलवाकर देख ले, उसे पता चल जाएगा कौन कांग्रेस का बफादार है और कौन गद्दार।

सज्जन ने इस बार दावा किया है कि उनकी रगों में दौड़ने वाला खून पार्टी के अन्य बड़े नेताओं से कहीं अधिक अच्छा है। हाईकमान मेरी और प्रदेश के अन्य बड़े नेताओं की कॉल डिटेल निकलवाकर देख ले,तो उसे हकीकत पता चल जाएगी। दिग्विजय का नाम लेकर उन्होने कहा कि जो लोग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और मंत्री बाबूलाल गौर के घर अपनी औलाद को आशीर्वाद दिलावाने के लिए ले जाते हैं। इसका क्या मतलब है।

क्या वे भाजपा में जाने के लिए इस तरह का बयान जानबूझकर दे रहे हैं? इस सवाल पर सज्जन ने कहा कि हरगिज नहीं। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने इस मामले में चुप्पी साध ली है। जिलाध्यक्ष पीसी शर्मा ने कहा कि वर्मा ने भाजपा नेताओं को खूब आशीर्वाद दिए हैं। जब वे स्थानीय शासन मंत्री थे, तब महापौर रहे कैलाश विजयवर्गीय पर काफी मेहरबानियां कीं। हाईकमान ने वर्मा से जवाब मांगा है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!