ग्वालियर समाचार: जनसुनवाई में बंटी मिठाई, कहा थेंक्यू कलेक्टर साहब

shailendra gupta
ग्वालियर। जनसुनवाई में कलेक्टर पी नरहरि ने 267 लोगों की समस्यायें सुनते हुये, अन्य प्रशासनिक कार्यों के अलावा कई जरूरतमंदों के निःशुल्क इलाज का इंतजाम भी कलेक्टर ने कराया।

जिसमें ग्राम हरीपुरा, बिलौआ निवासी जितेन्द्र बघेल शामिल थे, उन्हें किडनी के आॅपरेशन के लिये राज्य बीमारी सहायता निधि से आर्थिक मदद मिलेगी। इसके अलावा मोहना निवासी बाबू खाँ जो व्हील चेयर से अपने वेदना सुनाने पहुंचे थे की शिकायत पर मोहना के सचिव आसुतोष गोस्वामी के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये।

फूल माला और मिठाई लेकर पहुंचे शुक्रिया करने

हाथ में मिठाई का डिब्बा और फूल माला लिये राजेन्द्र कुमार टिक्कू ने कलेक्टर की जनसुनवाई कक्ष में कदम रखा तो बरवस ही सभी का ध्यान उन पर केन्द्रित हो गया। कलेक्टर पी नरहरि के पास पहुंचकर कहा कि सर अगर आपने मुझे जनसुनवाई में आर्थिक सहारा न दिया तो शायद ही हम किडनी का अत्यधिक खर्चीला आॅपरेशन करवा पाते। नई सड़क क्षेत्र के निवासी और मूल रूप से कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखने वाले राजेन्द्र कुमार का कहना था कि 15 साल की उम्र में एक अग्नि दुर्घटना में शरीर के कई अंग क्षतिग्रस्त हो गये थे। छोटे-बड़े 25 आॅपरेशन करवा चुके हैं, उनका कहना था कि आखिरी आॅपरेशन किडनी का था जो नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हुआ। राजेन्द्र कुमार अब पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। वे जनसुनवाई में कलेक्टर का शुक्रिया अदा करने आये थे।

विस्थापन के विकल्प के बाद हो तोड़फोड़

ग्वालियर। न्यायालय के निर्देश पर प्रशासन द्वारा सत्यनारायण की टेकरी और घोसीपुरा क्षेत्र में मकान तोड़ने की खबरों से लोगों में दहशत व्याप्त है। प्रशासन पहले विस्थापन का विकल्प बताए, इसके बाद ही तोड़फोड़ की जाये।

यह मांग मानसिंह शक्ति संगठन द्वारा टैगोर भवन घोसीपुरा में आयोजित सजग मतदाता मंच के संयोजक बृजकिशोर गुप्ता (गेंडा स्वामी) ने महिला मतदाताओं के बीच करते हुये कहा कि सरकार मकान टूटने के मुद्दे पर महिला मतदाताओं की कसौटी पर खरी उतरे और पहले उन्हें विकल्प बताये। उन्होंने कहा कि मकान टूटने की सूचना से गरीब महिलायें अत्यधिक भयभीत हैं, उन्हें इससे मानसिक आघात पहुंचा है। इस बीच धूर्त नेता जनता को मूर्ख बनाकर अपना उल्लू सीधा करने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही समाजसेवी आशा सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संदर्भ में आयोजित अभियान में कहा कि क्षेत्र में 40 वर्ष से निवास कर रहीं निशक्त और वृद्ध महिला मतदाता जब वोट डालने आती है, तो सरकार की भी जिम्मेदारी है कि उन्हें बेघर न किया जाये। क्योंकि रोटी, कपड़ा, मकान उपलब्ध कराना सरकार का दायित्व है। इस अवसर पर स्वर्णलता जैन व कमला कटारे, सुमन झा, विमला तोमर, उर्मिला खटीक, अनीता बाल्मीक, मीरा अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं का यह भी कहना था कि वोट लेने के बाद सरकार में पहुंचने के बाद वही नेता मकान तुड़वाने की बातें करने लगते हैं, जो कल तक एक-एक वोट के लिए घर-घर घूमते थे। सत्ता में आते ही आंखें बदल जाती हैं, विस्थापन और मकान टूटने का दर्द चूंकि नेता नहीं झेलते इसीलिए उन्हें, इसकी व्यवहारिकता पता नहीं लगती मकान टूटने के विचार मात्र से महिलायें बीमार हो रही हैं। पुरूष धंधे पर मन लगाकर कार्य नहीं कर रहे, लेकिन हमारे ही वोट से बनी सरकार हमें उजाड़ने पर आमादा है। संचालन मीरा अग्रवाल ने किया।

हरियाली महोत्सव 2013 को कलेक्टर की एनओसी

ग्वालियर। जिले में पिछले साल हरियाली महोत्सव एवं 15 अगस्त 2013 को अभियान बतौर रोपे गये पौधों का सत्यापन जिलाधीश पी नरहरि की पहल पर किया जा रहा है। पौधों की आॅडिट में 80 से 85 फीसदी पौधे पेड़ बनने की ओर अग्रसर पाये गये।

कलेक्टर पी नरहरि ने गणतंत्र दिवस पर पौधों के सत्यापन कार्य का जायजा लेते हुये, ग्वालियर शहर के रेसकोर्स रोड़ सहित बहादुरपुर आदि ग्रामों में वृक्षारोपड़ भी किया साथ ही सूखे गये पौधों की जगह नये पौधे लगाने के निर्देश दिये। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सूफिया फारूखी बली एवं नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हरियाली महोत्सव में पिछले साल कुल 4 लाख 29 हजार पौधे जिला प्रशासन की पहल पर जनप्रतिनिधियों समाज सेवियों सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं तथा गणमान्य नागरिकों ने लगाये थे।

हवलदार और दरोगा बीट में दिखें: एसपी

ग्वालियर। एसपी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक सभागार में क्राइम बैठक में कहा कि इलाके में टीआई और चीता मोबाइल ही भागते रहते हैं अब यह नहीं चलेगा। बारदात के बाद बीट के हवलदार एएसआई और एसआई भी मौके पर पहुंचें। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि सट्टा जुआ और अवैध शराब अगर चलती पाई गई तो थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्यवाही होगी व थाने में कितना बल रोजाना उपस्थित है कितने लोग बाहर गये हैं, यह रोजाना पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी नोट कराई जाये, इसके अलावा भी अपराध नियंत्रण व वाहनों की चैकिंग के बारे में निर्देश दिये।

पुराने काम हुए नहीं, नये फिर हुये स्वीकृत

डबरा। मुख्यमंत्री नलजल योजना के तहत 500 से 1000 हजार आबादी वाले गांवों में बोरिंग कराकर दो बड़ी टंकियाँ बनवा दी जाती हैं, इस योजना में नल कनेक्शन का प्रावधान नही हैं, इस हेतु 5 लाख रूपये स्वीकृत होते हैं। पीएचई विभाग द्वारा इस वर्ष 10 गांवों का चयन किया गया है, लेकिन पूर्व में स्वीकृत 8 गांवों में अब तक इस योजना के तहत कोई कार्य नहीं हुआ है, कहीं सरपंचों की बजह बताई गई, कहीं जल स्त्रोत न मिलने की बजह बताई गई, ये कारण बताकर अधिकारियों ने डबरा और भितरवार विकासखंड में एक भी गांव में पानी सप्लाई का कार्य शुरू नहीं कर पाया है। कहीं मिस्त्रियों की कमी बताई जाती है मुख्यालय को इस बारे में कागजी घोड़े दौड़ाने की बात भी बताई जाती है सरकारी पैसे का दुरूपयोग पीएचई विभाग में लगातार जारी है।

इंटरनेट नहीं चला तो सीईओ ने बाबू को बुरी तरह पीटा

ग्वालियर। लहार भिंड के सीईओ डीएस राणा ने जनपद के सहायक लेखा अधिकारी बाबू ओपी विरोईया को घर बुलाकर आॅफिस का काम ठीक से न करने पर नाराजगी जताते हुये, इंटरनेट चलाने को कहा न चलने पर गुस्से में आकर बाबू के कपड़े उतरवाकर बंदूक के बट से मारपीट की मारपीट का क्रम रातभर चला।

सुबह किसी तरह सीईओ के घर से बाबू भागकर थाने पहंुचा और लहार टीआई को बताया राकेश छारी टीआई लहार ने बाबू की रिपोर्ट पर सीईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर सीईओ डीएस राणा का कहना है कि सरपंचों के साथ बाबू सही व्यवहार नहीं कर रहा था मैंने तो उसे बुलाकर डांटा था। मामले की जांच होगी तो सारी हकीकत सामने आ जायेगी।

फर्जी मार्कशीट बनाने वाले को पाँच-पाँच साल की जेल

ग्वालियर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में फर्जी मार्कशीट पर प्रवेश का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों वीरेन्द्र धाकड़ निवासी काली माता जेसी मिल क्वार्टर निवासी ओमभानसिंह व आनंद सिंह के खिलाफ गोला का मंदिर थाना द्वारा धारा 420, 467, 468, 471, 472 के तहत मामला दर्ज कर चालान पेश किये जाने पर प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में मामले की सुनवाई के बाद तीनों को दोषी मानते हुये, 5-5 साल की सजा व 25-25 हजार रूपये का अर्थदंड लगाया है। इसी क्रम में जिला सत्र न्यायालय ने फर्जी दस्तावेजों पर प्लाॅट बेचने पर अशोक शर्मा निवासी लोहिया बाजार और नत्थीलाल खटीक, सुरेश शर्मा निवासी इंदौर के खिलाफ बहोड़ापुर थाने में दर्ज मामले में धारा 471 के तहत न्यायाधीश पीके शर्मा ने नत्थीलाल खटीक को दोषी पाते हुये, एक वर्ष के कारावास और 10 हजार रूपये का अर्थदंड लगाया है।

कुर्सी पर बैठना गुनाह हो गया, ठाकुरों ने महिला को बुरी तरह पीटा

ग्वालियर। आज भी गांवों में दबंग लोगों की सत्ता चल रही है, इसके चलते शिवपुरी के बामौरकला के क्षेत्र के ग्राम खिसलौनी खनियाधाना थाना निवासी सुखदेवी पत्नी अजबसिंह खंगार ने पुलिस अधीक्षक महेन्द्रसिंह सिकरवार को परिवार के साथ आकर आवेदन सौंपते हुये बताया कि वह अपने घर के दरवाजे पर बने चबूतरे पर कुर्सी डाल कर बैठी थी।

तो वहीं के रहने वाले वेवी परमार, कुलदीप, नरेन्द्र निवासी खिसलौनी ने कहा कि तूं कुर्सी पर कैसे बैठी है तूं तो खंगार है और छोटी जाती की है। तुझे कुर्सी पर बैठने का हक नही हैं, इस पर उन्होंने उसकी मारपीट कर दी और रात्रि में 12 बजे दुबारा बंदूक लेकर आये और लड़कियों की मारपीट कर पति में तलवार मार दी। रिपोर्ट कराने बामौरकला गये तो थाना प्रभारी ने 1 हजार रूपये ले लिये और कोई कार्यवाही नहीं की। उन्होंने बताया कि हम डर से गांव नहीं जा पा रहे हैं, पुलिस अधीक्षक ने आवेदन लेकर मामला जांच में ले लिया है।

एमसीआई निरीक्षण: हर जगह मिला गड़बड़ झाला

ग्वालियर। जीआरएमसी की टीम ट्राॅमा सेंटर के निरीक्षण के लिए पहुंची, वहां मनोरोग के रोगी भी भर्ती होना डाॅक्टरों द्वारा बताया गया। दोनों विभागों के डाॅक्टर कैज्युल्टी के पलगों को अपना बता रहे थे। निरीक्षण के दौरान आमना-सामना होने पर पोल खुल गई, एमसीआई की टीम को मनोरोग विभाग एवं अन्य विभागों में गड़बड़ झाला जांच के दौरान मिला बंद पड़े उपकरण मिले, नियमों की अनदेखी की जा रही थी। स्टाॅफ की कमी थी शासन ने हर 100 कि.मी. की दूरी पर ट्राॅमा सेंटर का निर्माण कराया है ताकि दुर्घटना एवं प्राकृतिक आपदा के दौरान घायलों को एक ही छत के नीचे सभी चिकित्सा सुविधायें मिल सकें। केन्द्रीय परिवार कल्याण मंत्रालय के असिस्टेंट डायरेक्टर डाॅ0 आरके व्यास निरीक्षण पर आये थे। निरीक्षण में एक ओटी बंद मिली मल्टी पैरा माॅनीटर खराब थे, अल्ट्रासाउंड शुरू नही हो सका है। अधिकारी सब कमियों को नोट करते गये। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय प्रबंधन की अनदेखी से शासन को 6 लाख रूपये का चूना लग सकता है। एमसीआई की टीम को निरीक्षण के लिए आवेदन करने पर प्रति विभाग 2 लाख रूपये फीस दी गई है। काॅलेज के 4 विभागों में पीजी शुरू कराने के लिए एमसीआई को आवेदन किया गया था। टीम ने निरीक्षण भी शुरू कर दिया है, परंतु फैकल्टी पूरी नहीं होने पर एमसीआई द्वारा मान्यता देना संभव नही हैं।

पुलिस झगड़ती रही, रेलवे ट्रेक पर साढ़े तीन घंटे पड़ी रही लाश

ग्वालियर। पुलिस थानों के सीमा विवाद के चलते कई बार लाशों की दुर्गति हो जाती है, इसी क्रम में रेल कर्मचारी राजू पुत्र रामदयाल का शव साढ़े तीन घंटे रेलवे ट्रैक व कोच के बीच फसा रहा। वार्ड में मौत में के बाद स्टेशन प्रबंधन ने जीआरपी को ट्रैक पर पड़ा शव उठाने के लिये मैमो दिया। शव उठाने के लिये छोटी लाइन व बड़ी लाइन के जीआरपी स्टाॅफ से विवाद चला फिर पड़ाव थाने के साथ चला। इसके बाद रात्रि 10 बजे करीब साढ़े तीन घंटे बाद शव को उठाकर डैड हाऊस भेजा गया। मृतक का शव टेªन के नीचे पड़ा रहा और उसके परिवार जन पुलिस के सीमा विवाद के चलते मौके पर रोते विलखते रहे। उक्त कर्मचारी राजू की ग्वालियर, आगरा सटल की शेंटिंग के दौरान टेªेन की चपेट में आने से शाम 6ः30 बजे मौके पर ही मौत हो गई थी।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!