मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन 9009992323

shailendra gupta
भोपाल। दिल्ली की सत्ता में आई आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रिश्वतखोरी को रोकने के लिए जब से एंटी करप्शन हॉटलाइन सेवा शुरू की है तभी से दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री भी रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सक्रिय हो गए हैं।

मध्यप्रदेश की सत्ता में तीसरी बार काबिज हुए भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने अपने प्रदेश में भ्रष्टाचार रोकने के लिए काफी समय पहले से ही हेल्पलाइन सुविधा चला रखी है।

शिवराज ने आज ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जो लोग नहीं जानते हैं कि हमने काफी समय पहले ही एंटी करप्शन हॉटलाइन शुरू कर रखी है, जिसका नंबर 9009992323 है। हालांकि शिवराज ने अपने ट्वीट में यह नहीं बताया कि उनकी एंटी करप्शन हॉटलाइन पर अभी तक कितनी शिकायतें आईं हैं और कितनों पर कार्रवाई हुई है।

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए एक हॉटलाइन सेवा शुरू की। जिसके पहले ही दिन करीब 3 हजार से ज्यादा कॉल्स आईं थीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!