चलते ट्रक से 9वीं व 11वीं के प्रश्न पत्र गायब

shailendra gupta
शिवपुरी। भोपाल से 9वीं व 11वीं की परीक्षा सामग्री लेकर आ रहे ट्रक से श्योपुर व शिवपुरी के प्रश्नपत्र गायब हो गए।

शिवपुरी पहुंचे शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने जब कटी रस्सी व बंडल गायब देखा तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। उधर बहादुरपुरा पुलिस ने को सड़क पर ये बंडल पड़े हुए मिले हैं। पुलिस ने उन्हें अपनी सुरक्षा में ले लिया है।

शिक्षा विभाग के एकाउंटेंट सीताराम यादव एवं व्याख्याता सुखानंद जैन शिवपुरी की परीक्षा सामग्री ट्रक में भरवाकर शिवपुरी आ रहे थे। उनके साथ ही श्योपुर की परीक्षा सामग्री लेकर आ रहा ट्रक भी चल रहा था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अशोकनगर के बहादुरपुरा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दोनों ट्रकों की रस्सी काटकर श्योपुर के दो तथा शिवपुरी का एक बंडल नीचे गिरा लिया। बाद में प्रश्न पत्र देखकर बंडलों को सड़क पर ही छोड़ गए। बुधवार की सुबह बहादुरपुरा थाना प्रभारी रमाकांत भार्गव ने अशोकनगर डीईओ को सूचना दी।

ज्ञातव्य है कि आगामी 20 फरवरी से 9वीं व 11वीं की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। जब यह मामला डीईओ ने एडीएम दिनेश कुमार जैन को बताया तो एडीएम ने लापरवाह कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। शिवपुरी और श्योपुर जिले को भेजे गए थे। दो बंडलों में से सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषय के प्रश्नपत्रों के आठ पैकेट गायब हैं।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!