कमिश्नर के घर लोकायुक्त का छापा

shailendra gupta
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में लोकायुक्त पुलिस ने राजस्व विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर रविकांत द्विवेदी के घर छापा मारा है। उनके ऊपर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक लोकायुक्त को रविकांत द्विवेदी की दर्जन भर संपत्तियों की जानकारी मिली।

आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने रविकांत द्विवेदी के यहां छापा मारा। रविकांत द्विवेदी की संपत्ति की पड़ताल की जा रही है। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक द्विवेदी के पास कई मकान, प्लॉट और नगदी के अलावा होटल भी है।

फिलहाल रविकांत द्विवेदी के भोपाल में गुलमोहर कॉलोनी स्थित तीन मंजिला मकान में छापेमारी जारी है। यहां से पुलिस ने संपत्ति और बैंक खातों से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए हैं। द्विवेदी की दूसरी संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

लोकायुक्त पुलिस का कहना है कि अभी कार्रवाई चल रही है। ज्वाइंट कमिश्नर की एक दर्जन से ज्यादा संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है, इनमें होटल भी शामिल हैं।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!