मध्यप्रदेश के बड़े बिल्डर्स पर आयकर के छापे

shailendra gupta
भोपाल। आयकर विभाग की टीम ने भोपाल, इंदौर, नरसिंहपुर और रायपुर में बुधवार सुबह एक साथ छापामार कार्रवाई करते हुए पांच बड़े बिल्डरों सहित 30 से अधिक स्थानों पर कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार भोपाल में ही टीम ने आज छह स्थानों पर छापा मारा है, जिनमें भवन निर्माण और कॉलोनी बनाने वाले बिल्डर सिग्नेचर ग्रुप, सांईनाथ, स्वदेश, आकृति और सफायर ग्रुप जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ‘सर्वे’ की कार्रवाई अभी जारी है और इसमें करोड़ों की आयकर चोरी का खुलासा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि 100 से अधिक आयकर अधिकारियों की टीमें बनाकर इंदौर, भोपाल, नरसिंहपुर एवं रायपुर के बिल्डरों के घरों एवं दफ्तरों पर ‘सर्वे’ की कार्रवाई चल रही है। इस दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान एक टीम सिग्नेचर ग्रुप के मालिक के घर भी गई और कई दस्तावेज जब्त किए हैं।

इन बिल्डर्स के खिलाफ हुई आयकर छापे की कार्रवाई
  1. Signature Group Bhopal
  2. Sainath Builders
  3. Swadesh Developer & Builders
  4. AAkriti Group/ AG8, Builders
  5. Sfayar group
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!