महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 28 जनवरी को भोपाल में

shailendra gupta
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता वानखेडे ने बताया कि मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 28 जनवरी को प्रातः 11 बजे प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर भोपाल मे आहूत की गयी है।

बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अरविन्द मेनन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक के समापन सत्र को वरिष्ठ नेत्री एवं लोकसभा नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज संबोधित करेगी।

बैठक को राष्ट्रीय सचिव डाॅ. सुधा मलैया, सुमित्रा महाजन, मोर्चा प्रभारी एवं महिला बाल विकास मंत्री माया सिंह और चुनाव अभियान प्रभारी श्री अनिल माधव दवे संबोधित करेंगे। प्रदेष कार्यसमिति की बैठक में प्रदेष के सभी 55 जिलों की अध्यक्ष, महामंत्री, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, महिला विधायक, सांसद बहनों सहित करीब 550 बहनें भाग लेंगी।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!