ग्वालियर से मुम्बई के लिए सीधी उड़ान भरेगा एयरक्राफ्ट

shailendra gupta
ग्वालियर। एयर इंडिया का 70 सीटर सीआरजे एयरक्राफ्ट 9 दिसंबर के बाद सीधे ग्वालियर से मुम्बई के लिये उड़ान भरेगा साथ ही इसके समय भी बदलाव किया जायेगा।
वर्तमान में एयरक्राफ्ट ग्वालियर से दिल्ली होकर मुम्बई के लिये उड़ान भर रहा है। एयर इंडिया स्टेशन मेनेजर हेमंत शहांणे के अनुसार एआई 9621 मुम्बई वाया ग्वालियर शाम 4ः40 बजे ग्वालियर हवाई अड्डे पर लेंड कर रहा है बाद में एआई 9622 शाम 5ः10 बजे ग्वालियर से दिल्ली होकर मुम्बई के लिये उड़ान भर रहा है, लेकिन 9 दिसंबर के बाद एयरक्राफ्ट अपनी उड़ान सीधे ग्वालियर से मुम्बई के लिये भरेगा।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!