भोपाल में भी हो रही है आसाराम के फरार परिवार की तलाश

shailendra gupta
भोपाल। दुष्कर्म का केस दर्ज होते ही सूरत से फरार हुई आसाराम की पत्नी लक्ष्मी, बेटा नारायण साईं और बेटी भारती की तलाश भोपाल में भी शुरू कर दी गई है। आईजी संजय कुमार झा का कहना है कि फिलहाल भोपाल में उनके होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, सूचना मिलते ही उन्हें गिरफ्तार कर सूरत पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

बीती छह अक्टूबर को नारायण साईं और उनके पिता आसाराम पर दो बहनों ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। आसाराम की पत्नी और बेटी पर पीड़िताओं को डराने-धमकाने और बंधक बनाने का आरोप है। इनके विदेश भागने की आशंका के चलते सूरत पुलिस ने सभी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है।

आईजी के मुताबिक फरार आरोपियों के भोपाल में होने की सूचना पर सूरत पुलिस को इसकी जानकारी फौरन दी जाएगी। माना जा रहा है कि फरारी के दौरान सभी आरोपी गांधी नगर स्थित आश्रम में रूक सकते हैं। इसके अलावा बैरागढ़ में आसाराम की रिश्तेदारी भी है, जिसे लेकर पुलिस सजगता बरत सकती है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!