आज हो सकती है मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित

shailendra gupta
नई दिल्ली। चुनाव आयोग राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पांच राज्यों में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावो की तारीखों की घोषणा गुरूवार को कर सकता है। दिल्ली के अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं।

इनमें दिल्ली, राजस्थान और मिजोरम में कांग्रेस और मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ में भाजपा की सरकारें हैं। इन चुनावों को अगले साल अप्रेल-मई में होने वाले लोकसभाचुनावों से पहले सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ में कांग्रेस वर्ष 2003 से सत्ता से बाहर है।

इन दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन है। वहीं वर्ष 1998 से दिल्ली में लगातार तीन बार चुनाव जीतकर शीला दीक्षित ने स्वतंत्र भारत में सबसे लंबे समय तक महिला के रूप में मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्हें चौथी बार मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा में मुख्य मुकाबला है। यहां भाजपा अशोक गहलोत सरकार को चुनाव मे पटखनी देकर पुन: सत्ता में लौटना चाहती है। मिजोरम में कांग्रेस सत्ता में है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!