मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मिला हड्डी का टुकड़ा, सिंदूर और नींबू

shailendra gupta
भोपाल। मप्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गोविंद गोयल के कार्यालय में उनकी अनुपस्थिति में कोई तांत्रिक टोना-टोटका कर चला गया। गोयल जब अपने कार्यालय पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर हतप्रभ होकर रह गए।

शनिवार की शाम वह महामंत्री की जिस कुर्सी पर बैठते है उस पर हड्डी का टुकड़ा, सिंदूर तथा नींबू रखा हुआ था। वहीं अगरबत्ती भी जल रही थी। कुर्सी पर मामला भी थी। यह नजारा देखकर गोयल भड़क गए।

गोयल के प्रदेश कार्यालय में पहुंचने के कुछ समय पूर्व ही कोई तांत्रिक ने तंत्र क्रिया की अथवा कार्यालय के किसी अन्य ने गोयल को परेशान करने के लिए यह कृत्य किया। इसका खुलासा नहीं हो सका। इसके बाद गोयल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष माणिक अग्रवाल से बात की। कुछ देर बाद एक पंडित आए और उन्होंने कक्ष का शुद्धिकरण कराया। इस घटना के बाद गोविंद गोयल काफी विचलित देखे गए।

सूत्रों के अनुसार एक दिन पूर्व ही गोविंद गोयल तथा कांगे्रस प्रवक्ता श्री धनोपिया के बीच कहासुनी हुई थी। उसके बाद इस घटना को धनोपिया के साथ हुए विवाद से जोड़ा जा रहा है। इस घटना के बाद तांत्रिक के पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक व्यक्ति पूजा की थाली लेकर कुछ समय पूर्व प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचा था। किन्तु उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। गोयल के कक्ष में वह तंत्र-मंत्र पढ़कर निकल गया। चर्चाओं के अनुसार टिकट को लेकर किसी कांग्रेस नेता ने ही तंत्र विद्या का प्रयोग कराकर गोयल की टिकट काटने यह टोटका किया।

बहरहाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कोई इस तरह का कृत्य करके चला जाए और किसी को मालुम नहीं हो। यह सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा सवाल भी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रोजाना कोई ना कोई वीवीआईपी आता रहता है। कला की इस घटना के बाद प्रदेश कार्यालय में सन्नाटा मचा हुआ है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!