भोपाल। एक 9 साल पुराना मुख्यमंत्री कितना लोकप्रिय हो सकता है और वो भी तब जब वो मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश या छत्तीसगढ़ से आता हो। नीचे फोटो में देखिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की लोकप्रियता।
ये लोकप्रियता फेसबुक या डिजिटल मीडिया पर नहीं है, भीड़ में मौजूद लोग मध्यप्रदेश के किसान हैं। वो किसान जिन्होंने पहले ओलों के हमले झेले और अब अतिवृष्टि के शिकार हो रहे हैं। ये लोग यहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को देखने नहीं आए बल्कि उस आदमी से मिलने आए हैं जो सीहोर के एक गांव जैत के किसान का बेटा है और तमाम राजनीतियों का शिकार होने के बावजूद आज तक लगातार मुख्यमंत्री बना हुआ है। कोई जाकर पूछे मोदी के समर्थकों से, क्या उन्होंने कभी भीगते पानी और कीचड़ भरे मैदान में नरेन्द्र मोदी से मिलने और उनका भाषण सुनने आए इतनी बड़ी संख्या में किसानों को देखा है।
मध्यप्रदेश के गांव गांव में ग्रामीण केवल इतना ही कहते हैं कि यदि अफसरशाही ना होती तो ये शिवराज ना जाने क्या क्या कर चुका होता। हालात यह हैं कि 10 साल बाद भी लोग दिग्विजय सिंह के दर्द को भुला नहीं पाए हैं और यही कारण है कि वो शिवराज सिंह चौहान के राज में खुद को सुखी और संतुष्ट महसूस कर रहे हैं।
हो सकता है कुछ लोग इसे चाटुकारिता कहें, लेकिन भाजपा से जुड़े लोग समझ जाएंगे कि जो कुछ भी लिखा गया अपने आप में शिवराज की लोकप्रियता को प्रमाणित करता है क्योंकि भोपालसमाचार.कॉम मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की खामियों को उजागर करने में कभी पीछे नहीं रहता।