भोपाल। रविवार की रात प्रभात झा के सामने ही झा के दो समर्थक गोलू शुक्ला एवं शंकर ललवानी आपस में भिड़ गए। हालात यह बने कि गोलू समर्थकों ने ललवानी समर्थकों की जमकर धुनाई लगाई। गोलू के गोल में जा घिरे ललवानी समर्थक सतीश ने तो प्रभात झा के पीछे छिपकर जान बचाई।
मामला रविवार रात का है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रभात झा पहली बार इंदौर आए थे। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष गोलू शुक्ला ने अपनी ताकत का जम कर प्रदर्शन किया। गोलू अपनी टीम के साथ प्रभात झा को भवर कुआ चोराहे से रेली के रूप में लाए।
झा खास तौर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष शंकर लालवानी द्वारा आयोजित मालवा उत्सव के समापन कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। गोलू शुक्ला के साथ झा मालवा उत्सव परिसर में पहुचे। यहा गोलू शुक्ला के समर्थक युवा मोर्चा जिंदाबाद और एबीवीपी कार्यकर्ता उनके नारे लगाते रहे। इस बात पर शंकर लालवानी ने आपत्ति ली बस विवाद की शुरुवात यही से हो गई।
सूत्रों के मुताबिक़ शंकर लालवानी और गोलू शुक्ला में यहा धक्का मुक्की हो गई थी। वही लालवानी के एक समर्थक सतीश ने गोलू शुक्ला से मारपीट कर दी। बस फिर क्या था देखते ही देखते लालवानी और गोलू के समर्थक आपस में भीड़ गए। गोलू शुक्ला के समर्थको ने यहां सतीश की जम कर पिटाई की।
इस विवाद के समय भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मोर्य पूर्व विधायक उषा ठाकुर भी मौजूद थे। खुद अमरदीप मोर्य को विवाद शांत करवाने के लिए बीच में बोलना पडा। करीब पांच मिनट तक जम कर विवाद हुआ जिसके बाद स्थिति सामान्य हो पाई।
गोलू शुक्ला समर्थको ने जिस सतीश की पिटाई की उसे भीड़ से निकालने के बाद प्रभात झा के साथ मंच तक पहुचाया गया ताकि बाद में फिर विवाद न हो जाए इस मामले पर शंकर लालवानी और गोलू शुक्ला ने तो कोई बात नहीं की वही प्रभात झा से जब बात की गई तो उन्होंने इसे सामान्य धक्का मुक्की बताया।
झा से अनुशासन हीनता का सवाल किया गया तो उन्होंने इसे अनुशासन हीनता ही नहीं माना। बहरहाल हमेशा विरोधी पार्टी पर गुटबाजी का आरोप लगाने वाले भाजपाई कितने एकजुट है और कितने अनुशासित है ये बात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के सामने ही सबके बीच आ गई।