भोपाल। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप सिंह भूरिया ने आज अवसर पाकर प्रदेश के नेतृत्व को यह जता दिया कि मध्यप्रदेश की 90 सीटों पर अनुसूचित जनजाति निर्णायक भूमिका निभाएगी अत: टिकिट वितरण के दौरान उसे दरकिनार नहीं किया जाना चाहिए।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उपाध्यक्ष दिलीप सिंह भूरिया ने कहा कि प्रदेश में 90 विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति का बोलबाला है। मोर्चा ने सभी सीटों पर भाजपा को विजय सुनिाश्चित करके मिशन-2013 की सफलता में निर्णायक भूमिका का निर्वाह करेगा। प्रदेश के डेढ़ करोड़ आदिवासी इस चुनाव में महत्वपूर्ण योगदान कर शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार का गठन सुनिश्चित करेंगे।
इशारों इशारों में भूरिया ने जता दिया कि अनुसूचित जनजाति के नेताओं को टिकिट वितरण के समय दरकिनार नहीं किया जा सकता और यदि उनपर प्रत्याशी थोपा गया तो वो चुपचाप रहते हुए खतरनाक जवाब भी देंगे।