भोपाल। मंत्रालय में आज तीन सेवानिवृत्त अधिकारी को विदाई दी गई। सचिव सामान्य प्रशासन श्री प्रभात कुमार पाराशर ने सेवानिवृत्तों को सम्मानित किया और स्मृति-उपहार प्रदान किए।
कार्यक्रम में उप सचिव सामान्य प्रशासन श्री बी.आर. विश्वकर्मा भी उपस्थित थे। बीते माह मंत्रालय से उप सचिव श्री आर.आर. अहिरवार, अवर सचिव श्री आर.के. सक्सेना और स्टाफ अधिकारी श्री रामेश्वर सिंह वर्मा सेवानिवृत्त हुए हैं।