भोपाल। राज्य शासन ने तीन विश्वविद्यालयों के चार अधीक्षकों को पदोन्नत कर सहायक कुल सचिव बनाया है। उच्च शिक्षा विभाग ने इस अफसरों की नई पदस्थापना आदेश आज जारी कर दिए हैं।
आदेश के मुताबिक आरसी आर्य को जीवाजी विवि ग्वालियर से रानी दुर्गावती विवि जबलपुर, दशरथ सिंह गौड़ को अवधेश प्रताप सिंह विवि रीवा से जीवाजी विवि ग्वालियर, केसरबाई रानी दुर्गावती विवि जबलपुर से बरकतउल्ला विवि भोपाल और सुनीता देवड़ी को रानी दुर्गावती विवि जबलपुर से अवधेश प्रताप सिंह विवि रीवा में स्थानांतरित किया है।
रामेश्वर मिश्रा बने पदेन उप सचिव : राज्य शासन ने वाणिज्यिक कर विभाग के अपर आयुक्त रामेश्वर मिश्रा को पदेन उप सचिव घोषित किया है। जबकि उपायुक्त वाणिज्यिककर एआर कुरैशी को उप सचिव घोषित करने का आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी कर दिया है।