मुख्यमंत्री क्रिकेट चैंपियनशिप में विनर टीम को मिलेगा शिकागो टूर

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने आज मुख्यमंत्री क्रिकेट चैंपियनशिप में विनर टीम को शिकागो टूर की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होनें उपविजेता टीम के लिए कन्याकुमारी यात्रा और रनरअप टीम को बेल्लुरमठ यात्रा का पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री क्रिकेट चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा करते हुए नरेन्द्रसिंह तोमर ने खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के लिए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य और उनकी टीम की सराहना की तथा आयोजन की सफलता के लिए पार्टी का पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया।

युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अभिलाष पांडे और डा. दीपक सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री क्रिकेट चैंपियनशिप के प्रांरभिक चरण में मंडल स्तर पर 8 से 10 टीमों के बीच मैच होंगे, यह तीन दिन तक चलेगी। इस तरह 744 मंडलों में अगले सप्ताह क्रिकेट स्पर्धाएं आंरभ हो जायेगी। मई मासान्त तक जिला स्पर्धाएं पूरी कर ली जायेगी। जून में सभांग स्तरीय स्पर्धाएं होने के पश्चात राज्य स्तरीय क्रिकेट चैंपियनशिप खेली जायेगी।

जानिए शिकागो के बारे में

शिकागो अमरीका के इलिनाय प्रांत का पश्चिम-मध्य में सबसे बड़ा शहर है तीन मिलियन आबादी वाला यह शहर अमरीका का तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। मिशिगन झील के दक्षिणी नोंक पर स्थित शिकागो विश्व का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। यहाँ तीस से भी अधिक रेलमार्ग मिलते हैं। मिशिगन झील पर स्थित होने के कारण यह एक उत्तम बन्दरगाह का भी कार्य करता है। 


यह मक्का पेटी के उत्तरी सिरे पर स्थित है। यह संसार में गल्ला और मांस की सबसे बड़ी मंडी है। यहाँ विश्व के सबसे अधिक पशु काटे जाते हैं। इसी से इसे विश्व का कसाईखाना कहते हैं। यहाँ से मक्का खिलाकर मोटा किये हुए जानवरों को काटकर उनका मांस डिब्बों में भरकर बाहर भेजा जाता है। यहाँ कृषि-यंत्रों, आटा पीसने, कागज, लुग्दी, इस्पात, मोटर गाड़ियों के उपकरण, वायुयान के पुर्जों, वस्त्र एवं जलयान का निर्माण किया जाता है। दक्षिणी शिकागो में तेलशोधक केन्द्र है। 

शिकागो मेट्रोपालिटिन क्षेत्र जिसे बोलचाल की भाषा में शिकागोलैंड के नाम से भी जाना जाता है अमरीकी परिवहन व्यवस्था, अमरीकी संस्कृति, अमरीकी राजनीति, अमरीकी शिक्षा और अमरीकी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा केंद्र है। शिकागो को पश्चिम मध्य अमरीका की व्यवसायिक, और सांस्कृतिक राजधानी भी कहते हैं। इस शहर की स्थापना 1833 में लेक मिशिगन एवं मिसिसिपी नदी के बीच की गयी थी। इस क्षेत्र के निकट स्थित गैरी लौह-इस्पात उद्योग का केन्द्र है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!