makhanlal university के कुलसचिव ने हड़ताली कर्मचारी नेताओं को किया सस्पेंड

shailendra gupta
भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने चार कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। निलंबन के बाद इन कर्मचारियों में से दो को नोएडा और दो को खंडवा क्षेत्रीय कार्यालयों में अटैच कर दिया है।

इन कर्मचारियों का कहना है कि कुलपति ने उच्च शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के सामने किए गए समझौते का उल्लंघन कर निलंबन की कार्रवाई की। कुलसचिव चंदर सोनाने ने शुक्रवार शाम हड़ताल करने वाले कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों अध्यक्ष अर्जुन डोहरे, उपाध्यक्ष यदुनाथ नापित, चमन सिंह आर्य और सह सचिव चंद्रमोहन गुर्जर को सस्पेंड कर दिया है।

समर्थन में आगे आए कर्मचारी संगठन
विवि प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से नाराज कर्मचारी संगठन भी पत्रकारिता विवि के कर्मचारियों के समर्थन में आ गए हैं। मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!