नौ महीने में नया हो जाएगा पुराना रेलवे स्टेशन

shailendra gupta
भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की ओर साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से नया फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनेगा। आरपीएफ थाने के पीछे की ओर बनने वाले इस एफओबी के डिजाइन को भी मंजूरी मिल गई है।

पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पीयूष माथुर का कहना है कि नए एफओबी को बनने में करीब 8 महीने का समय लगेगा। जून के पहले हफ्ते में इसका काम शुरू होने की संभावना है। इस तरह नौ महीने बाद लोगों को इसकी सुविधा मिल सकती है।

रेल अधिकारियों के मुताबिक नए एफओबी के निर्माण के लिए करीब साढ़े पांच करोड़ रुपए की राशि रेल मंडल के कंस्ट्रक्शन विभाग को मिल गई है। मई के पहले सप्ताह तक टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

ये सुविधाएं भी
भोपाल स्टेशन के छठवें प्लेटफॉर्म के बगल वाली सड़क पर बुकिंग, रिटायरिंग रूम आदि सुविधाओं वाली मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाई जाएगी। प्लेटफॉर्म के बचे हुए सारे काम करने में करीब 25 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

छठवें प्लेटफॉर्म तक सुविधा
नया एफओबी प्लेटफॉर्म नंबर एक को छठवें प्लेटफॉर्म से जोड़ेगा। इससे यात्रियों के अलावा बजरिया से अल्पना टॉकीज तिराहे की ओर जाने वाले आम लोगों को भी फायदा होगा।

दूर होगी भीड़ की समस्या
सुबह व शाम के समय वर्तमान में मौजूद एफओबी पर होने वाली भारी भीड़ से राहत मिलेगी। अभी सीजन के समय मौजूदा एफओबी पर से निकलना मुश्किल होता है।

लगेगी लिफ्ट
प्लेटफॉर्म क्रमांक एक की ओर लगाई जाने वाली लिफ्ट व एस्कलेटर की सुविधा भी एफओबी बनने के बाद मिलना शुरू होगी। नए एफओबी पर लिफ्ट तथा पुराने पर एस्कलेटर लगेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!