जालसाज निकला एमपी के एडीजी का साला, अपनी ही बहन को पहना डाली टोपी

shailendra gupta
भोपाल। मध्यप्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (साइबर सेल) शैलेष सिंह का साला तो जालसाज निकला। उसने अपनी ही बहन अर्थात एडीजी की पत्नि को ही चूना लगा डाला। उन्हें बंद खाते का 10 लाख का चैक थमा दिया।

एमपी नगर पुलिस के अनुसार एडीजी सिंह की पत्नी सुनीता सिंह ने एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया है कि उनकी पैतृक संपत्ति का बंटवारा हुआ था, जिसमें उनके भाई प्रकाश सिंह ने उन्हें 10 लाख रुपए का चेक दिया था। 4 दिन पहले जब वह चेक सुनीता ने अपने खाते में जमा किया तो वह ‘बाउंस’ हो गया।

पता करने पर बैंक ने जानकारी दी कि जिस खाते का चैक प्रकाश सिंह ने दिया था, वह खाता काफी समय पहले ही बंद हो चुका है। इसके बाद सुनीता ने रविवार को एमपी नगर थाने में अपने भाई प्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!