धीरेन्द्र त्रिपाठी रोजगार सहायक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए

shailendra gupta
भोपाल। महात्मा गाँधी रोजगार गारन्टी योजना अन्तर्गत पदस्थ रोजगार सहायक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह चन्देल की अनुसंशा पर जनपद पंचायत लवकुश नगर में संघ का गठन किया गया है।

जनपद पंचायत के सभी 59 रोजगार सहायकों ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एक बैठक जनपद पंचायत स्थित सभागार में बैठक कर जनपद पंचायत लवकुश नगर की कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया है . जिसमे ग्राम पंचायत हरद्वार के रोजगार सहायक धीरेन्द्र त्रिपाठी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना है . कार्यकारिणी में श्यामलाल पटेल ,रामबाबू पटेल ,रामकिशोर ,महेश दिक्षित वीरेन्द्र गुप्ता को उपाध्यक्ष ,रमेश वर्मा सचिव ,राघवेन्द्र शुक्ला महामंत्री , और राजकिशोर सिंह साहिब सिंह राम औतार श्रीवास्तव ,सत्यप्रकाश शुक्ला ,प्रदीप सिंह को मंत्री ,गोविन्द तिवारी कोषाध्यक्ष के साथ ही पवन सिंह को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

रोजगार सहायकों के नव गठन पर रामवरण सिंह,संदीप द्विवेदी ,रामस्वरूप अहिरवार ,नरेन्द्र ,रवि अहिरवार ने बधाई दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!