बाहर प्रभात और अंदर उमा का जलवा: शिवराज ने किया स्वागत

भोपाल। भाजपा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति के पदाधिकारियों के अभिनंदन समारोह में आज भाजपा कार्यालय के बाहर प्रभात झा का तो भीतर उमा भारती का जलवा दिखाई दिया। कर्तव्य निभाते हुए शिवराज सिंह चौहान ने दोनों का स्वागत किया।

भाजपा की फायर ब्रांड नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की ताकत का यहां फिर देखने को मिली। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाई गई उमा भारती अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार भोपाल पहुंचीं, जहां उनका जबर्दस्त स्वागत हुआ।

उमा भारती को उनके बंगले से बीजेपी दफ्तर लाने के लिए खुद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर गए। उमा भारती जैसे ही दफ्तर पहुंचीं, वहां पहले से मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ता खासकर उनके समर्थकों ने उत्साहित होकर खूब नारेबाजी की।

उधर, नवनियुक्त उपाध्यक्ष प्रभात झा रेलवे स्टेशन से सीधे प्रदेश कार्यालय पहुंचे। संसदीय बोर्ड में शामिल थावरचंद गहलोत दोनों से पहले बीजेपी दफ्तर पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में तीनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया।

देखिए कुछ फोटोग्राफ कैसे अनमने मन से मौजूद हैं शिवराज










If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!