वेलस्पन की बेवकूफी से लगातार हो रहे हैं रोड एक्सीडेंट, अंधे मोड़ पर मार्कर तक नहीं

shailendra gupta
गैरतगंज।राकेश गौर। सागर भोपाल मार्ग की रोड निर्माण कंपनी वेलस्पन की मनमानी एवं लापरवाही का खामियाजा बेकसूर आमजन को अपनी जान से चुकाना पड रहा है। कंपनी द्वारा सडक पर आने जाने वाले वाहनों से भारी टेक्स बसूलने के बाद भी सडक पर संकेतक नही लगाए जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाऐं घटित हो रही है।

दिन व दिन भोपाल सागर मुख्य सडक पर दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढने के बाबजूद कम्पनी सहित प्रषासन का इस ओर कोई ध्यान नही है।


कुछ वर्ष पूर्व भोपाल से सागर मार्ग को एमएसके कम्पनी द्वारा बनाया गया था। वही कम्पनी द्वारा जगह जगह अपने टोल नाके बनाकर उक्त सडक पर विभिन्न वाहनों से भारी रोड टेक्स भी वसूला जा रहा है परन्तु नियमानुसार कम्पनी द्वारा सडक पर संकेतक नही लगाए गए। एमएसके कम्पनी द्वारा कुछ वर्षो पूर्व टोल नाके एवं इसके देखरेख की जिम्मेदारी वेलस्पन कम्पनी ने अपने हाथो में ले ली।लेकिन कम्पनी द्वारा सडक के किनारे संकेतकों को नही लगाया गया। जिससे भोपाल सागर मार्ग पर लगातार दुर्घटनाऐं घटित हो रही है।इन दुर्घटनाओं का ग्राफ इतना अधिक हो गया है कि सैकडों लोग अपनी जान तक गंवा चुके है जिनमें सबसे अधिक दुर्घटनाऐं संकेतको के अभाव में घटित हुई है।

टोल नाके पर भी लगा रहता है जाम

कम्पनी द्वारा गैरतगंज नगर की शहरी आबादी क्षेत्र टेकापार से सटे इलाके में बनाए गए टोल नाके के पास हरदम जाम लगा रहता है। कम्पनी द्वारा खुद के निजी वाहनों को टोल नाके के सडक किनारे खडा कर जाम की स्थिति बना देते है। जिससे दुर्घटनाओं की स्थिति तो हरदम बनी ही रहती है वही शुक्रवार को भी इसी जाम के मददेनजर गैरतगंज टेकापार के एक निवासी ने टोल नाके पर खडी गाडी में टकराने से अपनी जान गंवा दी।प्रत्यक्षदर्षियों की माने तो जाम की स्थिति में रास्ता नही मिलने के कारण मोटर साइकिल सवार पीछे से बडे ट्रालें में जा टकराया। वही इसके पूर्व भी कई दुर्घनाऐं टोल नाके के पास घटित भी हो चुकी है।लेकिन इसके बाद भी कम्पनी एवं प्रषासन द्वारा कोई व्यवस्था नही की गई।

रैंलिग के अभाव में आए दिन होती है दुर्घटनाऐं

वेलस्पन कम्पनी द्वारा बनाई गई सडक में विभिन्न स्थानों पर संकेतको के अभाव के साथ रैंलिग के अभाव में आए दिन दुर्घटनाऐं हो रही है। डेंजर जोन माने जाने वाले गढी घाटी इलाके के 6 किमी के इस क्षेत्र में अंधे मोडो की भरमार है वही इस क्षेत्र में एक तरफ गहरी खाई एवं एक तरफ पहाडी वाला इलाका है।इस डेंजर इलाके में भी कम्पनी द्वारा किसी तरह का संकेतक एवं रैलिंग तक नही लगाई गई है। जबकि इस रास्ते में आऐ दिन दुर्घनाऐ घटित हो रही है जिसमें सबसे अधिक दुर्घटनाऐ अंधे मोडो एवं बगैर रैंलिग वाले इलाके मे ही होती है।

नही हो रही कार्रवाई

बेलस्पन कम्पनी द्वारा लगातार की जा रही मनमानी एवं अनदेखी पर संबंधित जिम्मेदार विभागो का भी कोई ध्यान नही है। लगातार टोल नाका प्रबंधन एवं सडक का प्रब्रधन संभालने वाले वेलस्पन कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा बडे पैमाने पर अनियमितताऐं की जा रही है।सडक निर्माण से लेकर उसके रखरखाव एवं क्षेत्र के टोल नाकों पर स्टाफ द्वारा वाहन चालाको से अवैध व्यवहार एवं अवैध बसूली पर प्रषासन या संबंधित विभाग ने कोई कार्रवाई नही की है यही नही टोल नाकों पर कम्पनी के प्रतिनिधी के रूप में तैनात मैनेजर राजीव दुबे तो इन घटनाओं या अनियमितताओं को महज इत्तेफाक बतातें हुए रूटीन की बात कहते है। आष्चर्य का विषय है कि शासन एवं प्रषासन इस ओर से लगातार उदासीनता का रूख अपनाऐं हुऐ है।

बेलस्पन कम्पनी को नियमानुसार भोपाल सागर मार्ग पर संकेतक लगाने चाहिए। वही गढी घाटी पर रैंलिग का कार्य कम्पनी को कराना चाहिए।यदि ऐसा नही करते है तो कार्रवाई की जावेगी। दुर्घटनाओं में अंकुष लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जावेगें।
उमराव सिंह मरावी
एसडीएम गैरतगंज



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!