नौतपा के पहले तपने लगा दतिया पारा पहुंचा 43

दतिया। दतिया शहर सूर्य देव के तीखे तेवरों से झुलसने लगा है यहां तापमापी के पारे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को दतिया में आसमानी आग से लोगों का जीना मुहाल हो गया। इस दिन यहां तापमापी का पारा 43 डिसे तक पहुंच गया। केवल दिन मे ही नहीं रात को भी गर्मी लोगों को सताने लगी है। दतिया में सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 24 डिसे रहा जिससे लोगों को रात को बैचेनी महसूस हुई।

अप्रैल के आखिरी दिनों में दतिया में गर्मी ने अपना रौद्व रूप दिखाया यहां पिछले तीन दिनों में ही तापमापी के पारे में 3 डिसे की बढ़त दर्ज की गई। केन्द्रीय मृदा व जल अनुसंधान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार शर्मा  के मुताबिक  30 अप्रैल को केन्द्र पर अधिकतम तापमान 43 डिसे दर्ज किया गया जबकि सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 24 डिसे रहा। 


मंगलवार की दोपहर आसमानी आग  के चलते लोगों को पल-पल काटना मुश्किल साबित हुआ। जोरदार सहालग के चलते लोगो शादियों की तैयारियों में खासी परेशानी हुई वहीं शहर के बाजारों में भी गर्मी का सीधा असर देखा गया।  गर्मी का सितम लोगों पर कुछ इस तरह रहा कि लोग धूप से बचाव करते नजर आए।  किसी ने गमछे से तो किसी ने तौलिया व अन्य सामान से धूप से बचाव किया। गर्मी के चलते शहर में तरावटी सामान की खूब बिक्री हुई। गन्ने के रस से लेकर दही की लस्सी, मौसमी का जूस और आम के पने के साथ लोग गर्मी में कुछ तरावट लेने की कोशिश में रहे।

असर दिखाने लगी बीमारियां

गमी के प्रकोप के चलते शहर में मौसमी बीमारियां असर दिखाने लगी है।  उल्टी- दस्त के साथ लोगों को बुखार व अन्य तरह की बीमारियां हो रही है जिसके चलते शहर के सरकारी व प्राईवेट डाक्टरों के यहां मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गर्मी की अभी शुरुआत ही है एवं अभी से यह हाल देखकर लोग आने वाले समय में अपने स्वास्थ्य को लेकर ंिचतित हैं।

47.2 तक पहुंच चुका है दतिया में पारा

दतिया में अमूमन नौतपा के करीब सबसे 'यादा गर्मी पड़ती है व तापमापी का पारा 45 डिसे के इर्दगिर्द तक पहुंच जाता है। मंगलवार को दतिया का पारा 43 डिसे रहा लेकिन यदि केन्द्रीय मृदा व जल अनुसंधान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिको की मानें तो दतिया में अधिकतम तापमान 47.2 डिसे तक रह चुका है। इस  साल पड़ रही गर्मी को देखकर लगता है कि यह रिकोर्ड ध्वस्त हो सकता है।

इस तरह चढ़ा पारा
दिनांक     अधिकतम       न्यूनतम
30 अप्रैल     43 .0           24.0
29 अप्रैल     42.0           22.
28 अप्रैल      40.0         23.3
 ( तापमान डिसे में)

इनका कहना है
दतिया में मई में सबसे ज्यादा गर्मी रहती है। अभी तो पारा चढऩा शुरु हुआ है आगे और भी 'यादा गर्मी पड़ेगी।
नरेंद्र कुमार शर्मा
मौसम वैज्ञानिक

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !