भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के 26 जिला अध्यक्ष घोषित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष व सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर, प्रदेष संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन की सहमति से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह पटैल ने मोर्चा के 26 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

सीहोर से भगवत सिंह बरकड़े, देवास रामसिंह औसारी, गुना रमेष पटेलिया, झाबुआ श्यामा ताहेड, इंदौर ग्रामीण धन्नालाल निनामा, बड़वानी मनोहर आवस्या, सागर श्रीमती आषा सिंह तेकाम, सिवनी संजय उईके, बैतूल श्रीराम भलावी, खण्डवा देवेन्द्र सिंह सोलंकी, हरदा भागीरथ इवने, रतलाम मोतीलाल निनामा, श्योपुर नंदकिषोर आदिवासी, बालाघाट सुरेन्द्र मरकाम, शहडोल रमेश कोल, अनूपपुर रेवा सिंह धुर्वे, मण्डला नीरज मरकाम, सिंगरौली महेपाल सिंह, उमरिया जीवनराम सिंह, डिण्डौरी दुलीचंद उरैती, टीकमगढ़ हरगोविन्द आदिवासी, रीवा सरोज रावत, दतिया लखन मोगिंया, भोपाल वलिस्ता रावत, जबलपुर ग्रामीण तीरथ कुजाम एवं रतीलाल चिलात्रे को बुरहानपुर जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

गजेन्द्र सिंह ने बताया कि शेष रहे 29 जिलों की घोषणा इसी सप्ताह कर दी जायेगी। इसके साथ ही पहली कार्यसमिति की बैठक मई माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जायेगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अनुसूचित जनजाति के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन सभी 47 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किए जाने की रूपरेखा तैयार की जायेगी। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडलों के गठन के पश्चात मतदान केन्द्र समितियों का गठन किया जायेगा।

गजेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला, मंडल और मतदान केन्द्र की संरचना को समयबद्ध से पूरा करने के लिए जिला प्रभारी भी मनोनीत किए जा रहे है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!