बीएचईएल के कस्तूरबा अस्पताल की छत गिरी, 15 से ज्यादा घायल

shailendra gupta
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को बीएचईएल के कस्तूरबा अस्पताल की छत गिरने से कई मरीज घायल हो गए। इस अस्पताल की महिला वॉर्ड की छत गिरी है अत: अनुमान लगाया गया है कि मलबे में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हो सकते हैं।

यह अस्पताल 1975 में बना था। महिला वॉर्ड में 26 बेड थे जो पूरी तरह से मलबे में दब गए हैं। अब तक मलबे से 12 लोगों को जिंदा निकाला जा चुका है। मलबे से निकाले 5 लोगों की हालात गंभीर। उन्हें नर्मदा ट्रामा में रिफर किया गया है।

कस्तूरबा अस्पताल में इस वक्त लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। अस्पताल इस वक्त  घायलों को इलाज के लिए जे.पी.में अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं कस्तूरबा अस्पातल की इमारत का मलबा जेसीबी से हटाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पातल में निर्माण का काम चल रहा था। महिला वार्ड के नीते की मंजिल पर टाइल्स लगाई जा रही थी।

कुछ देर पहले तक मलबे से घायलों की आवाजें आ रही थीं लेकिन अब कोई आवाज नहीं आ रही है। कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि मलबे से सारे लोग निकाल लिए गए हैं।

नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर और महापौर कृष्णा गौर सहित प्रशासन के कई मौके पर मौजूद हैं। मौके पर 6 एंबुलेंस, फायरब्रिगेड और जेसीबी पहुंची हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!