भोपाल। इन्दौर में रुचिग्रुप के खिलाफ हुई आयकर की कार्रवाई समाप्त हो गई है। आयकर की टीम ने एक ट्रक में तमाम दस्तावेज एवं हार्डडिस्क आदि जप्त सामान भरवाकर मुम्बई के लिए रवाना कर दिए है। आयकर विभाग ने रुचिग्रुप द्वारा 150 करोड़ सरेंडर करने की पेशकश भी ठुकरा दी है।
आयकर विभाग की टीमों ने कैलाश शाहरा के तमाम ठिकानों पर बुधवार को छापामार कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई की सूचना लीक हो जाने के कारण आयकर विभाग को तत्काल तो कुछ खास हाथ नहीं लगा लेकिन कई ऐसे दस्तावेज हाथ लग गए हो कैलाश शाहरा के लिए अब संकट बन सकते हैं।
उक्त दस्तावेजों के हाथ लगने के बाद रुचिग्रुप की ओर से आयकर विभाग के सामने 150 करोड़ रुपए सरेण्डर करने की पेशकश की गई परंतु आयकर विभाग ने रुचिग्रुप के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। आयकर विभाग के अधिकारियों का मानना है कि जप्त किए गए कागजों एवं अन्य सामग्रियों की जांच के बाद एक बड़े मामले का खुलासा होगा। टीमें वापस रवाना हो गईं हैं।