भोपाल। इन्दौर में सेंट्रल कोतवाली से एक पुलिस जीप गोली की रफ्तार से बाहर निकली और सामने बनी दीवार से जा भिड़ी। जीप कोई और नहीं बल्कि थानेदार ही चला रहे थे और साथ में बैठे थे जीप के ड्रायवर। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामला आज सुबह का है। एसआई केडी यादव 51 वर्ष ने पुलिस जीप उठाई, अपने प्राइवेट ड्रायवर हारून खान को पास में बिठाया और जीप को स्टार्ट कर एक्सीलेटर दबा दिया। जीप सरसराती हुई कोतवाली से बाहर निकली और सामने बनी दीवार से जा टकराई।
इस दुर्घटना में थानेदार केडी यादव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें गोकुलदास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि ड्रायवर हारुन का जबड़ा एवं पैर टूट गए। दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।