भोपाल। इन्दौर में एबी रोड पर पिता-पुत्र की लाश रखकर चक्काजाम कर दिया गया। यह जाम स्थानीय रहवासियों ने इसलिए किया क्योंकि पिता-पुत्र की मौत जहरीली शराब के कारण हुई। आंदोलित लोग इन्दौर में अवैध शराब का कारोबार बंद करने की मांग कर रहे थे।
सनद रहे कि गुरूवार को इन्दौर में रमेश एवं मनोज की मौत का मामला प्रकाश में आया था। पृथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था परंतु पीएम के बाद पता चला कि उनकी मौत जहरीली शराब पीने के कारण हुई है।
आज सुबह परिजनों ने दोनों लाशों को लेकर नौलखा एबी रोड पर जाम लगा दिया। आंदोलित परिजन एवं आसपास के रहवासी इन्दौर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आंदोलित नागरिकों ने बताया कि इन्दौर में तंबाकू से बनाई जाने वाली एक विशेष प्रकार की अवैध शराब की बिक्री खुलेआम जारी है, परंतु प्रशासन इन कारोबारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसी के चलते गरीबों की मौत होती जा रही है।