सुल्तानपुर। विनीत माहेश्वरी- जिले की गौहरगंज तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बगासपुर में गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे आसमान से बर्फ गिरने से किसानों की सैकड़ों एकड़ की फसल बर्बाद हो गई।
सुल्तानपुर क्षेत्र के ग्राम हिरदुआ, बगासपुर, मंजूस, मंजूस खुर्द, पिपलिया, सेमरी, रमपुरा, खपरिया खापा, मण्डवा, जैतपुर साजौली सहित बाड़ी ब्लाक के ग्राम थावरी ईटखेड़ी किनगी सहित अनेक स्थानो पर हुई ओला वृष्टि से सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई सबसे ज्यादा नुकसान बगासपुर क्षेत्र में हुआ है यहां पर बगासपुर मंजूस, ओर हिरदुआ मे टमाटर, बैगन, चना ओर गेहूं की फसल पूरी तरीके से नष्ट हो गई है इधर ओला बृष्टि के दो घंटे बाद पहुंचे राजस्व अमले के अधिकारी खेत किनारे लगी सड़कों पर खड़े होकर फसलों का सर्वे करते नजर आयें जब किसानों ने इसका विरोध किया ओर मीडिया कर्मियों ने इस पर सवाल खड़े किये तो अमले के अधिकारी मुंह छिपाते हुए आगे निकल गये।
पिपरिया निवासी मुकेश कीर, अशोक कीर, मुबारिक हसन, मंजूस के सुदामा, इरफान, रूपसिंह आदिवासी आदि ने बताया कि हमारे टमाटर ओर चने की फसलें पूरी तरीके से बर्बाद हो गयी है नुकसान का आंकड़ा लाखों में है उन्होंने ने राजस्व अमले के देरी से पहुंचने पर भी नाराजगी व्यक्त की जबकि बगासपुर के किसान भगवानदास चौकसे, शोभाराम, ज्ञानचंद गौर, रविशंकर राय, प्रकाश राय, हरिशंकर चौकसे, देवीराम चौकसे, ओमप्रकाश गौर, अतरसिंह चौकसे, लालाराम चौकसे अमरचंद गौर, महेश चौकसे, जगदीष राय, मोहन पटेल, अमरसिंह राय आदि की भी फसले ओला बृष्टि से पूरे तरीके से नष्ट हो गई है। ग्रामीण 90 वर्षीय बालाराम चौकसे ने बताया कि ऐसी ओला वृष्टि उन्होने अपने जीवन मे कभी नही देखी हां 25 वर्ष पूर्व जरूर एक बार ओला वृष्टि हुई थी जिससे मकानो को नुकसान हुआ था।
सुल्तानपुर टप्पा के पटबारी हल्का न. 29 एवं 30 मे ओलावृष्टि से सैकड़ो एकड़ फसल जहां पूरी तरीके से बर्बाद हो गई है वहीं अब किसानो को शासन से मिलने वाली राहत राषि से कुछ उम्मीद है हालांकि मौके पर पहुचे तहसीलदार डी.एस.तोमर ने इतना जरूर कहां कि शासन ने अब प्राकृतिक आपदा की राषि बड़ा दी है ओर वह किसानो को हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे अब देखना होगा कि आसमान से वरसी आफत के जख्म किसानो से कब भर पाते है।
28 कि मी का सफर दो घंटे मे ओलावृष्टि से क्षेत्र के किसानो की फसले बर्बाद हो गई वही यहां से तहसील मुख्यालय की दूरी 28 किलोमीटर महज है लेकिन इस 28 किलोमीटर का सफर राजस्व अधिकारियो ने दो घंटे मे तय किया ओर वह दो घंटे बाद मौके पर पहुचें।
नेताओ ने लिया जायजा ओलावृष्टि से हुये नुकसान का जायजा लेने के लिए कांग्रेस ओर भाजपा के नेता गांवो मे पहुंच गये थे जहां कांग्रेस की ओर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कमलेश राजपाल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जयंत दुबे, सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष कमल गौर, पार्षद राजेश गौर, किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्रेमनारायण गौर ने किसानो से मिलकर उनके नुकसान का जायजा लिया वहीं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजपाल ने कहा कि अगर शासन किसानो को उचित मुआवजा नही देगा तो कांग्रेस आंदोलन करेगी वही भाजपा की ओर से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कन्हैयालाल गौर भी प्रभावित गांवो मे पहुचें।
कलेक्टर,विधायक पहुंचे मौके पर:ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों के नुकसान का जायजा लेने के लिए कलेक्टर मोहनलाल मीना,भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा ओलावृष्टि प्रभावित गांवों का दौरा किया और किसानों को हर संभव मुआवजा देने का आश्वसन भी दिया।
