भोजशाला: नमाज शुरू, लाठीचार्ज, पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े गए

shailendra gupta
भोपाल। भोजशाला में दोपहर 1 बजे जैसे ही नमाज शुरू हुई उसके कुछ ही देर बाद उत्तेजित पुलिस ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। पूरी तरह से छावनी बन चुकी भोजशाला में पुलिस बल ने प्रतीक प्रदर्शन भी बर्दाश्त नहीं किया और लाठीचार्ज कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण बन गई है।

जिस बात का डर था उसकी शुरूआत हो गई है। पुलिस ने दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक शांतिपूर्वक प्रतीक प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। विरोध में पुलिस पर पथराव की कोशिश भी की गई। हल्के पथराव के विरोध में पुलिस ने आंसूगैस के गोले छोड़ना शुरू कर दिया।

समाचार लिखे जाने दोपहर 1:40 बजे तक स्थिति तनावपूर्ण बन गई थी। हालांकि भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!