भोपाल। राज्यपाल राम नरेश यादव ने भोजशाला के मुद्दे पर समाज के सभी वर्गों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने लोगों से पूर्व परम्पराओं का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया है।
राज्यपाल श्री यादव ने अपनी अपील में कहा है कि प्रदेश गंगा-जमुनी तहजीब का एक नायाब उदाहरण है। उन्होंने जन सामान्य से कहा है कि ऐसा कोई कदम न उठायें जिससे किसी की भावनाओं और विचार-धाराओं को ठेस पहुँचे। श्री यादव ने सभी तबकों के प्रतिनिधियों से इस मामले में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए शांति और सद्भाव का वातावरण बनाये रखने में सहयोग देने का आग्रह किया है।
राज्यपाल श्री यादव ने कहा है कि शासन-प्रशासन द्वारा वसंत पंचमी के पर्व और शुक्रवार की नमाज के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जायें।