इंदौर में भाजपा नेता के पुत्र की चाकुओं से गोदकर सरेबाजार निर्मम हत्या

shailendra gupta
इंदौर। शहर में सिरदर्द बन चुके बढ़ते अपराधों की कड़ी में शनिवार रात भाजपा नेता के युवा पुत्र की हत्या ने और एक और कालिख पोत दी है। भाजपा नेता के 22 वर्षीय पुत्र की शनिवार रात करीब 8 बजे चोइथराम इलाके में चाकुओं से गोद कर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई। हत्यारों की संख्या दो बताई गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक तनवीर खान भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व शहर अध्यक्ष मुबारक खान के बेटे थे। तनवीर की हत्या चोइथराम इलाके में उस वक्त कर दी गई जब वे अल्टो कार से जा रहे थे। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर रवाना हो गई है। आरोपियों की संख्या दो बताई गई है और उनके बारे में तत्काल कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस भी तत्काल कुछ पाने की स्थिति में नहीं है। पता चला है कि तनवीर को फोन कर चोइथराम इलाके में बुलाया गया था। घटना के बाद मौके पर लोगों का जमघट लग गया था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!