डाकू प्रमोद दुबे गिरफ्तार

shailendra gupta
भोपाल। छतरपुर जिले में गत 7 फरवरी को 7 मासूमों के अपहरण के मुख्य आरोपी डाकू प्रमोद दुबे को आखिरकार पुलिस ने 14 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। प्रमोद और उसके साथी अरविंद शुक्ला उर्फ दाउ को पुलिस ने एरोरा गांव से गुरूवार को धरदबोचा। प्रमोद पर पुलिस ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया था।

प्रमोद दुबे और उसके साथियों ने गत 7 फरवरी को मासूमों का अपहरण कर खलबली मचा दी थी। अपहरण की घटना ने छतरपुर पुलिस की नींद उडा दी थी। पुलिस की सक्रियता के चलते प्रमोद दुबे ने इन मासूमों को 9 फरवरी को जंगल में छोड़ दिया थ, मगर पुलिस तबसे उसे तलाश रही थी। क्राइम ब्रांच और राजनगर के टीआई ओएस चंदेल सदल-बल प्रमोद दुबे की तलाश में जुटे हुए थे। आखिरकार, वह राजनगर के एरोरा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!