शुरू हो गया शुभ समय, जमकर खरीदिए प्रॉपर्टी, बुकिंग एवं पजेशन दोनों शुभकारी

shailendra gupta
भोपाल। खेत, मकान, प्लाट या भूमि से संबंधित संपत्तियां खरीदने का शुभ समय शुरू हो गया है। यह शुभकाल 12 फरवरी से शुरू हुआ है जो लगातार 4 मार्च तक चलेगा। इस दौरान जितनी भी भूमि संपत्तियां क्रय की जाएंगी वो क्रेता के लिए अतिशुभकारी होंगी। यह भविष्यवाणी की है प्रख्यात पंडित लक्ष्मीकांत मिश्रा ने।

श्री मिश्रा ने भोपाल समाचार को बताया कि दिनांक 12.02.2013 की रात से सूर्य कुम्भ राशि में आ रहे हैं। कुम्भ राशि मूल रूप से शनि की राशि होती है साल में करीब दो महीने सूर्य शनि की राशि में विचरण करते वह शनि की ही मकर राशि भी हैं जहां सूर्य साधारण तथा 14 जनवरी को पहूंचते हैं जिसे हम मकर संक्रान्ती कहते हैं। शनि को हमारे यहां सूर्य के पुत्र के रूप में जाना जाता है।

शनि को मूल रूप से कन्स्ट्रक्शन (निर्माण) का कारक भी माना जाता है। इस समय भूमि से संबंधित कार्यो को जैसे क्रय-विक्रय, भूमि पूजन नये घर में प्रवेश आदि किये जाते हैं। मंगल जिसे भूमि का मुख्य कारक माना जाता है वो भी कुम्भ राशि में ही है। मंगल को शनि की मर राशि में उच्च का माना जाता है। मकर एवम् कुम्भ दोनो ही शनि की ही राशि है इसलिये कुम्भ में मंगल उच्च के कजैसे ही कार्य करता है जो कि भूमि क्रय विक्रय में आती शुभता प्रदान करता है।

उपर से सूर्य के साथ मंगल की युती अच्छी मानी जाती है सूर्य को राजा एवम् मंगल को सेनापती कहा जाता है दोनों की युती जमीन से संबंधित कार्यो के लिये शुभ योग है। राहू एवम् केतु भी अच्छी राशि में राहू तुला में शनि के साथ है जो दोनों आपस में मित्र है एवम् केतु मंगल की राशि मेष में है जो कि केतु की मित्र राशि है कई लोग केतु के स्वभाव को मंगल का रूप मानते हैं। साधारण तथा राहू, शनि, केतु मंगल को उद्दंड ग्रह मानते हैं और ये सारे ग्रह इस समय बड़ी अच्छी राशि में है इसलिये मेरा मानना है कि 04.03.2013 तक भूमि एवम् भूमि से संबंधित सम्पत्ती खरीदना अति शुभ रहेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!