सिविल सोसायटी ने दी काजल, कविता को श्रद्धांजलि

shailendra gupta
भोपाल। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधों और राजधानी में उत्पीडन का शिकार हुई मासूम बच्चियों काजल और कविता को मौन श्रद्धांजलि देने के लिए सिविल सोसायटी ने पदयात्रा निकाली और अपना 'प्रतिकार' दर्ज कराया। पदयात्रा मान सरोवर हबीबगंज से शुरू हुई, जो दशहरा मैदान पर समाप्त हुई।

पदयात्रा में बड़ी संख्या में सिविल सोसायटी के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए, जिनमें प्रदेश कांग्रेस महामंत्री डॉ. तनिमा दत्ता, पूर्व मंत्री सविता वाजपेयी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष पीसी शर्मा,शैलेंद्र शैली, राजेंद्र कोठारी, सुरेखा काम्बले, कविता भट्टाचार्य, पत्रकार विनय दीक्षित, पूर्णिमा सिंह, शीला दुबे, गीता मिश्रा,अंबिका पाठक, वीरेंद्र श्रीवास्तव, वाहिद लश्करी, अशर अली खान, राकेश वर्मा, कौशल राय आदि शामिल हुए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!