भोपाल। दिल्ली पुलिस इन दिनों एक सिरकटी लाश की शिनाख्त के लिए परेशान है। लाश एक बोरे में बंद मिली और बोरे पर लिखा था इन्दौर। दिल्ली पुलिस इसी के चलते इन्दौर आई और छानबीन की, परंतु अभी तक कोई ऐसा क्लू हाथ नहीं लग पाया जो किसी प्रकार का खुलासा करने के लिए पर्याप्त होता।
दिल्ली पुलिस एक अंधेकत्ल की पड़ताल के लिए रविवार को इंदौर पहुंची। यहां उन्होंने कंट्रोल रूम में तो संपर्क किया ही साथ ही साथ छानबीन के लिए हातोद गांव भी गई। मामला एक बोरे में मिली लड़की की सिर कटी लाश का है। बोरे पर इंदौर लिखा है। इसीलिए हत्या के सुराग के लिए दिल्ली की टीम इंदौर आई है।
पिछले दिनों हातोद में एक युवक की सिर कटी लाश मिली थी। हातोद पुलिस ने मामला हत्या में दर्ज कर उसकी जांच शुरू की। इधर, दिल्ली में भी एक लड़की की लाश बोरे में मिली। उसका सिर कटा हुआ था। बोरे पर इंदौर लिखा था जिसे देख पुलिस ने इंदौर पुलिस से संपर्क किया।
इंदौर पुलिस ने हातोद में हुए जघन्य हत्याकांड की कडिय़ां दिल्ली वाले कत्ल से जोड़कर देखी। दिल्ली पुलिस मामले की छानबीन के लिए इंदौर पहुंची है। पुलिस को शक है कि लड़के-लड़का का कत्ल एक ही तरीके से हुआ है। संभवत: दोनों लड़के-लड़की एक-दूसरे के परिचित है। हत्यारों ने जहां लड़के को हातोद में मारकर फेंका होगा। वहीं लड़की की लाश बोरे में भरकर दिल्ली में फेंक दी। रविवार दोपहर को दिल्ली की टीम कंट्रोल रूम भी पहुंची। उन्होंने पुलिस अफसरों से हत्या के बारे में चर्चा की।