भोपाल, 18 मई 2026: ट्विशा शर्मा की मां ने आज उस आरोप का जवाब दिया है जो ट्विशा शर्मा की सास द्वारा जमानत याचिका में लगाया गया था। ट्विशा शर्मा की मां रेखा शर्मा ने कहा कि मेरी बेटी नहीं बल्कि उनका बेटा रख लेता था। इसके कारण उसे 2 साल के लिए हटा भी दिया गया था।
Twisha Sharma Case Update: ‘My Daughter Didn’t Take Drugs, Their Son Did,’ Says Mother
भोपाल में आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने ट्विशा शर्मा के परिवार को समर्थन दिया और बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा मामले को संज्ञान लिया गया है और निर्देशित किया गया है कि, ट्विशा शर्मा के परिवार को सभी प्रकार की मदद दी जाए। उनके साथ मौजूद ट्विशा शर्मा की मां रेखा शर्मा ने बताया कि मेरी बेटी के ऊपर गलत इल्जाम लगाया गया है। लोग मुझसे सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने आज एक नया खुलासा करते हुए कहा कि मेरी बेटी नहीं बल्कि उनका बेटा ड्रग्स लेता था। इसके कारण उसकी 2 साल के लिए हटा दिया गया था।
ट्विशा शर्मा की सास का जमानत आवेदन मीडिया में वायरल
सामान्य तौर पर कभी किसी की जमानत का आवेदन मीडिया में नहीं आता लेकिन इस बार ट्विशा शर्मा की सास गिरीबाला सिंह की जमानत का आवेदन मीडिया में आ गया। इसमें लिखा है कि, ट्विशा शर्मा ड्रग एडिक्ट थी, वह हर महीने पैसे लेती थी, एक बार ससुराल से मायके गई तो 12 घंटे गायब हो गई। पूछने पर भी कुछ नहीं बताया। जमानत के आवेदन में यह भी बताया गया है कि, आत्महत्या करने से पहले ट्विशा शर्मा अपने पति समर्थ सिंह के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी। समर्थ ही उसको वापस लेकर आया था और फिर दोनों बैठकर टीवी देख रहे थे। तभी ट्विशा शर्मा की मां का फोन आया। फिर वह छत पर चली गई और वापस आकर सुसाइड कर लिया।
ट्विशा शर्मा के फरार पति पर 10000 का इनाम, पासपोर्ट कैंसिल
ट्विशा शर्मा की सास को तो जमानत मिल गई है क्योंकि वह एक रिटायर्ड जज है और वर्तमान में उपभोक्ता फॉर्म में पदस्थ हैं लेकिन उनके बेटे और ट्विशा शर्मा के पति एडवोकेट समर्थ शर्मा को जमानत नहीं मिली है। आज का लेटेस्ट अपडेट यह है कि, पुलिस ने ट्विशा शर्मा के पति समर्थ शर्मा एडवोकेट का पता बताने वाले को, अथवा गिरफ्तारी में मदद करने वाले को ₹10000 इनाम देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पासपोर्ट भी रद्द कर दिया है ताकि समर्थ विदेश फरार ना हो सके।

.webp)