विधानसभा में उठाया जाएगा किसानों पर लाठीचार्ज का मामला

shailendra gupta
भोपाल। जबलपुर में सीलिंग पीडित किसानों पर विगत दिवस पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज का मुद्दा अब विधानसभा में गूंजेगा। किसानों, महिलाओं, बच्चों पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज का मुद्दा कांग्रेस पार्टी द्वारा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाया जाएगा। यह जानकारी  किसानों को विधायक लखन घनघोरिया द्वारा दी गई।

किसानों से चर्चा के दौरान श्री घनघोरिया द्वारा पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया गया कि उनके कहने पर किसानों के आंदोलन को कुचला गया। किसानों के आंदोलन को कांग्रेस पार्टी का पूरा समर्थन है। विधानसभा में पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान डॉ. पीजी नाजपांडे, राजेन्द्र पटेल, दिनेश पटेल, मनीष शर्मा, आशीष उपाध्याय, मनीष कनौजिया, सुरेन्द्र पटेल, शंभू मिश्रा, माखन सेन, कैलाश पटेल, रंजीत सिंह, शंकर सिंह, जवाहर जायसवाल, संतलाल पटेल, विनोद पटेल आदि उपस्थित थे। 

भूमि अधिग्रहण एक्ट को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे - सीलिंग पीडि़त किसान समिति द्वारा बताया गया कि 20 दिसम्बर 2012 को पारित किए गए हाउसिंग बोर्ड निजी भूमि अधिग्रहण विधेयक को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!