PWD मिनिस्ट ने कहा: पेंडिंग बिलों का पेमेंट करो, बजट खर्च करो

shailendra gupta
भोपाल।  लोक निर्माण मंत्री नागेन्द्र सिंह ने कहा कि विभागीय बजट का 31 मार्च तक शत-प्रतिशत उपयोग करें। उन्होंने कहा कि भौतिक लक्ष्य के साथ वित्तीय लक्ष्य भी प्राप्त करें। जहाँ काम हो चुका है और बिल पेंडिंग हैं, वहाँ बिल का पेमेंट करना सुनिश्चित किया जाये।

श्री सिंह ने आज रीवा-जबलपुर परिक्षेत्र की विभागीय समीक्षा की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री के.के. सिंह, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक विवेक अग्रवाल, सचिव विजय सिंह वर्मा और प्रमुख अभियंता अखिलेश अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा है कि विभाग द्वारा पूर्ण किए गए कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। जिले के जनसंपर्क अधिकारी के माध्यम से विभागीय उपलब्धियों को समाचार-पत्रों में प्रकाशित करवायें।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने निर्देश दिए कि इंजीनियर्स शासन और विभागीय आदेशों/परिपत्र का ध्यान से अध्ययन कर कड़ाई से पालन करें। उन्होंने कहा कि इंजीनियर काम का टेण्डर एप्रूव करने के बाद तत्काल एक कापी से विभाग को अवगत करवाये। टेण्डर की अंतिम तिथि के दिन सर्वर डाउन की स्थिति में टेण्डर की समयावधि बढ़ा दें। 

इंजीनियर अपने क्षेत्र के एक-एक काम का खुद मुआयना करें। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मैदानी कार्य का निरीक्षण किया जायेगा। कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

समीक्षा क्षेत्रवार पेच रिपेयर एवं रिन्यूवल के काम के लक्ष्य एवं उपलब्धि, परफार्मेंस गारंटी के मार्गों की स्थिति एवं की गई कार्यवाही, केन्द्र पोषित प्लान एवं मजबूतीकरण के कार्यों की प्रगति, तृतीय त्रैमासिक आवंटन के विरुद्ध व्यय और मुख्य जिला मार्गों की स्थिति पर चर्चा की गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!